फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पांच हजार की घूस ले रहा था राजस्व कर्मचारी, निगरानी विभाग ने रंगे-हाथ गिरफ्तार किया

Tue, 16 Dec 2025 06:20 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा जिले के पतरघट अंचल में निगरानी विभाग  ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना से आई टीम ने राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे-हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी जमीन के परिमार्जन के नाम पर पीड़ित से पैसे मांग रहा था।
 
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी राजस्व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला सहरसा जिले का है, जहां मंगलवार को पटना विजिलेंस की टीम ने पतरघट अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने सहरसा सर्किट हाउस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के लिए पटना से 9 सदस्यीय टीम पतरघट पहुंची थी। जांच सही पाए जाने के बाद जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे अब पटना ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला?
पतरघट प्रखंड के धबौली पंचायत निवासी रणबहादुर सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने जमीन के परिमार्जन (सुधार) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। खेसरा पंजी में सुधार करने के एवज में राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार ने 5 हजार रुपये की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- Bihar: सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पिता समेत चार की मौत, दो बच्चों की बची जान; आर्थिक तंगी या कुछ और है वजह?
विज्ञापन

 
8 महीने से चक्कर काट रहा था पीड़ित
पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने जमाबंदी में खाता संख्या और हिस्से में नाम सुधार के लिए करीब 8 महीने पहले आवेदन दिया था। लेकिन राजस्व कर्मचारी काम करने के बजाय रोज टालमटोल कर रहा था। अंत में काम के बदले 5 हजार रुपये की डिमांड की गई, जिससे परेशान होकर उन्होंने निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

 
टीम लेकर जाएगी पटना
रंगे-हाथ गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी कर्मचारी को पतरघट अंचल से सहरसा सर्किट हाउस लेकर पहुंची। वहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम उसे अपने साथ पटना ले जाएगी, जहां आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें