फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिता की डांट से आहत नाबालिग ने खाया जहर, मौत के बाद चुपचाप दफनाने की कोशिश; पुलिस ने समय रहते रोका

Mon, 26 May 2025 02:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन मौत के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव को ग्रामीणों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में एक बेहद संवेदनशील और दुखद घटना सामने आई है, जहां पिता की डांट से आहत होकर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहौल गांव का है। मृतका की पहचान मोहम्मद कलाम की पुत्री नजरा खातून के रूप में हुई है, जो तीन बहनों और दो भाइयों में दूसरे स्थान पर थी।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि 24 मई को नजरा मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी, जिसे देखकर उसके पिता ने उसे डांटा और फटकार लगाई। पिता की डांट से आहत होकर किशोरी ने घर में रखी गेहूं में कीड़ा मारने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सहरसा शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: राजधानी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े शख्स को मारी गोली, हालत नाजुक; इलाके में दहशत
विज्ञापन

 
दफनाने की हो रही थी तैयारी, सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद परिजन लड़की के शव को चुपचाप दफनाने की तैयारी में थे और घर से 500 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान ले गए। लेकिन इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बिहरा थाना के सब इंस्पेक्टर बाबर अली के अनुसार, गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कब्रिस्तान पहुंची, जहां परिजन शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

 
मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन मौत के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव को ग्रामीणों को सौंप दिया है। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अगर किसी की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: एनआरआई के फ्लैट समेत कई घरों में भीषण चोरी, ज्वेलरी और डॉलर लेकर चोर फरार


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें