फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पति से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, डेढ़ साल की बेटी की मौत

Thu, 23 Jul 2026 01:28 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के खेड़ा मधुरा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। इस दर्दनाक घटना में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक बच्ची की पहचान खेड़ा मधुरा निवासी लालू राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। वहीं, जहर के असर से गंभीर सोनी कुमारी (25) और उनके चार वर्षीय बेटे गोलू का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पति-पत्नी के विवाद के बाद हुआ दर्दनाक घटनाक्रम
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पति लालू राम के अनुसार, वह शाम करीब पांच बजे मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी सोनी कुमारी से कहा कि स्थानीय स्तर पर मजदूरी करके वह थक चुके हैं और अब काम के सिलसिले में दूसरे प्रदेश जाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। लालू राम का आरोप है कि बहस के दौरान उन्होंने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी और मर जाने जैसी बात कह दी। इसके बाद सोनी कुमारी घर के अंदर गईं और कथित तौर पर मूंग की फसल में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा खुद पी ली तथा अपने दोनों बच्चों को भी पिला दी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम
शाम करीब छह बजे जब महिला और दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो लालू राम उन्हें तुरंत शहर के माधव अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन डेढ़ वर्षीय डिम्पल कुमारी की जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, सोनी कुमारी और उनके चार वर्षीय बेटे गोलू कुमार का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना और जहर देने का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा जिले के भिरखी गांव से सोनी कुमारी की मां शकुंतला देवी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने दामाद लालू राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उनका आरोप है कि लालू राम ने ही उनकी बेटी और दोनों बच्चों को जबरन जहर खिलाया है। हालांकि, लालू राम ने इन आरोपों से इनकार किया है।

डॉक्टर और पुलिस ने क्या कहा?
माधव अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु कुमार ने बताया, 'मधुरा गांव से एक महिला और दो बच्चों के पॉइजनिंग का मामला आया था। दुर्भाग्यवश एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसके बेटे का इलाज जारी है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।'

यह भी पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
विज्ञापन


सहरसा सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पॉइजनिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें