फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में सेंटरिंग मिस्त्री की मौत, ठेकेदार गंभीर घायल; तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने कुचला था

Thu, 22 May 2025 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सड़क हादसे की घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, और फरार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मृतक मिस्त्री लालकुंद यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार देर रात बनगांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला। हादसे में एक सेंटरिंग मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: ‘पाकिस्तान को और सबक सिखाया जाना चाहिए था’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले सुब्रमण्यम स्वामी; ये सवाल भी उठाए
 
काम पर गए थे दोनों, लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लालकुंद यादव (55) निवासी नन्दलाली गांव भेलवा पंचायत वार्ड-5 के रूप में हुई है। वह सेंटरिंग का काम किया करते थे। उनके साथ बाइक चला रहे मिथिलेश यादव (50) सत्तर गांव निवासी और सेंटरिंग के ठेकेदार हैं। बुधवार को दोनों महिषी प्रखंड के महपुरा गांव में एक प्राइवेट बिल्डिंग में काम कर दिनभर की मजदूरी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बनगांव थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे, एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लालकुंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई और मिथिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल सहरसा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लालकुंद यादव को मृत घोषित कर दिया। मिथिलेश यादव की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर जैसे ही लालकुंद यादव के घर पहुंची, पत्नी गीता देवी और परिवार के अन्य सदस्य रो-रो कर बेहाल हो गए।
 
परिजनों के अनुसार, लालकुंद यादव दैनिक रूप से मजदूरी करते थे और घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और चार बेटियों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ने युवा पशु चिकित्सक को कुचला, पटना ले जाते समय डॉक्टर ने तोड़ा दम
विज्ञापन

 
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बनगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, और फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क निर्माण और अन्य कार्यों में लगे कई हाइवा ट्रक बेलगाम रफ्तार से चलते हैं, जिन पर कोई निगरानी नहीं है। परिवहन विभाग की निष्क्रियता से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
 
हादसे से गांव में मातम, प्रशासन से मुआवजे की मांग
मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुआवजा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद नन्दलाली और सत्तर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लालकुंद यादव के अचानक चले जाने से परिवार के सामने भविष्य की चिंता और आर्थिक संकट गहराता दिख रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें