फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लूटकांड में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पर लगाया पिटाई और वसूली का आरोप, SDPO ने किया खारिज

Fri, 06 Dec 2024 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: एसडीपीओ आलोक कुमार ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के पत्तरघट थानाक्षेत्र में लूटकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी रविराज ने पुलिस पर लाठी-डंडों से पिटाई करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने के बीच एसडीपीओ आलोक कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन

 
पुलिस पर पिटाई और वसूली का आरोप
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रविराज ने बताया कि उसे बुधवार दोपहर पत्तरघट पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उसे थाने लाकर लूटकांड में संलिप्तता स्वीकारने के लिए कथित रूप से पीटा गया। आरोपी का कहना है कि उसकी मां को भी हिरासत में लिया गया था और उनकी रिहाई के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई।
 
रविराज ने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने पैसे जुटाकर 25 हजार रुपये दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन पैसों को लूट के मामले की बरामदगी के तौर पर पेश कर दिया। उसने यह भी दावा किया कि उसे लाठी-डंडों से मारकर घायल कर दिया गया, जिसके चलते न्यायालय में पेशी के दौरान उसने मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत की। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन



 
परिवार ने भी लगाया गंभीर आरोप
आरोपी के पिता ने पुलिस पर उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाने और थाने में मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस पर मनमानी करने और निर्दोष व्यक्ति को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

 
एसडीपीओ ने आरोपों को बताया आधारहीन
सहरसा सदर के एसडीपीओ आलोक कुमार ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी की शिकायत आधारहीन है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें