फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pragati Yatra: 16 से 29 जनवरी के बीच नौ जिलों की यात्रा पर होंगे CM नीतीश, 5 रात और 1 दिन एक जिले में रुकेंगे

Mon, 06 Jan 2025 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सीएम नीतीश कुमार 16 से 29 जनवरी के बीच बीच प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में नौ जिलों की यात्रा पर होंगे। सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इसकी चिट्ठी जारी की।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। 16 से 29 जनवरी के बीच यात्रा के तीसरे चरण में वह 09 जिलों का भ्रमण करेंगे। सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इस बाबत चिट्ठी जारी की है। जिसमें संबंधित डीएम को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम जिलों में समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिसके मद्देनजर प्रभारी मंत्री, गृह जिला के मंत्री, सांसद, विधायक और विधान पार्षद सहित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला पार्षद और नगर निकाय (केवल मुख्यालय) के महापौर/मुख्य पार्षद को सूचित करने को कहा गया है। वही जिन विभागों से संबंधित योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा, उनके अपर मुख्य सचिव भी सीएम के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके लिए डीएम को संबंधित अपर मुख्य सचिव को सूचित करने को कहा गया है। तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी को खगड़िया से होगी। जबकि समापन 29 जनवरी को मधेपुरा से होगा। खास बात यह है कि इस दौरान सीएम 05 रात मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

यात्रा के बीच होगा तीन दिनों का ब्रेक, तीन बार पटना लौटेंगे
जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी को खगड़िया और 18 को बेगूसराय भ्रमण के बाद सीएम पटना लौट जाएंगे। वही सीएम 20 जनवरी को सुपौल, 21 को किशनगंज और 22 जनवरी को अररिया की यात्रा के बाद तीनों ही रात मधेपुरा में विश्राम करेंगे। 23 जनवरी सहरसा का भ्रमण करते हुए वह पटना रवाना हो जाएंगे। तीन दिनों के ब्रेक के बाद पुनः 27 जनवरी को पूर्णिया और 28 को कटिहार की यात्रा करते हुए दोनों दिन रात्रि विश्राम मधेपुरा में होगा। 29 को मधेपुरा भ्रमण के साथ ही तीसरे चरण की यात्रा संपन्न होगी और वह पटना लौट जाएंगे।
विज्ञापन


कोसी-सीमांचल को साधने का होगा प्रयास
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि मधेपुरा में सीएम के प्रवास का सीधा असर कोसी की 13 विधानसभा सीटों के साथ ही सीमांचल पर भी होगा। फिलहाल सहरसा की चार में से एक और मधेपुरा की चार में से दो सीट पर राजद का कब्जा है। सुपौल में सभी पांच सीटों पर एनडीए का परचम लहरा रहा है। सीएम यहां सीटिंग सीट को रिटेन करने और बांकी सीटों पर भी दबदबा बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर सकते हैं। खास बात यह है कि इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान भी सीएम ने एक सप्ताह से भी अधिक दिनों तक मधेपुरा में ही कैंप किया था। तब इसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर भी दिखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें