सहरसा से नई दिल्ली व धनबाद से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया।
गाड़ी संख्या 05557/05558
गाड़ी संख्या 05557 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 18.04.2024 को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05558 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.04.2024 को नई दिल्ली से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18 कोच होंगे।
गाड़ी संख्या 02395/02396
गाड़ी संख्या 02395 धनबाद-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.04.2024 को धनबाद से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 20.04.2024 को आनंद विहार से 19.20 बजे खुलकर अगले दिन 16.54 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 एवं शयनयान श्रेणी के 19 कोच होंगे।