फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 15 Jun 2025 08:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में सुपौल निवासी नीतीश कुमार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक की पहचान सुपौल जिले के वीणा गांव निवासी नीतीश कुमार (पुत्र जग्गरनाथ प्रसाद) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में चंदन कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं, जो सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नीतीश अपने बहनोई के घर मझौल (बिहरा थाना क्षेत्र) में आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइकों पर युवक सवार थे और हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।


यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पंचगछिया पीएचसी भेजा। वहां डॉक्टरों ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें