फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मेला देखकर लौट रहे नवदंपति की स्कॉर्पियो से टक्कर में मौत, पत्नी थी गर्भवती

Sun, 15 Jun 2025 03:03 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में रामनवमी मेले से लौट रहे एक नवविवाहित दंपति की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अररिया जिले के महथावा गांव निवासी मो. आसिफ और उनकी गर्भवती पत्नी आबिदा खातून को तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने लक्ष्मिनिया टोल प्लाजा के पास टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एनएच 327ई पर लक्ष्मिनिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत महथावा गांव निवासी 22 वर्षीय मो. आसिफ और उनकी 20 वर्षीय पत्नी आबिदा खातून के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, दोनों त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रामनवमी मेले में शामिल होने आए थे और रात को बाइक से लौट रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

रास्ते में पत्नी की भी गई जान
हादसे में मो. आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आबिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल महिला को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आबिदा तीन महीने की गर्भवती थीं, जिससे इस हादसे ने एक अजन्मे शिशु की भी जान ले ली।
विज्ञापन


चार महीने पहले हुई थी शादी, घर में थी खुशियों की तैयारी
ग्रामीणों के अनुसार, मो. आसिफ अपने पिता मो. हसामुल का इकलौता पुत्र था और उसकी शादी चार महीने पहले ही गांव की लड़की आबिदा खातून से हुई थी। हाल ही में परिवार को पता चला था कि आबिदा गर्भवती है और सभी घर में नए मेहमान के स्वागत की तैयारियों में लगे थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। महथावा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाई न्याय की मांग
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिया जाए। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें