फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी कार्यालय के शिक्षा भवन में भीषण आग, मीटिंग हॉल में रखा लाखों का सामान जलकर राख; मची अफरा-तफरी

Tue, 09 Jun 2026 12:16 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय स्थित शिक्षा भवन में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग दूसरी मंजिल के मीटिंग हॉल में लगी, जिससे फर्नीचर, एलईडी टीवी और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से कार्यालय में जला समान।कार्यालय में लगी आग के बाद जला समान।कार्यालय डीईओ सहरसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर के शिक्षा भवन में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित मीटिंग हॉल में लगी, जिससे वहां रखे फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिक्षा भवन के मीटिंग हॉल में अचानक धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा
घटना के बाद कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। विभागीय कर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। आग की चपेट में आने से मीटिंग हॉल में रखी कुर्सियां, मेज, फर्नीचर, एलईडी टीवी और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे भवन के अन्य हिस्सों में आग फैलने से रोक लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्यों में सहयोग किया। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि वास्तविक क्षति का आंकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के विस्तृत आकलन के लिए जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें