फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी; तीन बच्चे हुए अनाथ

Wed, 11 Mar 2026 12:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: सहरसा के बनगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू विवाद में रमन खां ने पत्नी सोनी देवी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस खौफनाक कदम से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक दम्पति (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 में बुधवार की सुबह एक दंपती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। इस खौफनाक कदम से तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में मजदूरी करता था मृतक
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रमण खां और उनकी 38 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतक रमन खां रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती थीं। इस दंपती की तीन संतानें हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। अचानक हुई इस घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बुधवार सुबह मिली पुलिस को सूचना
सहरसा सदर के एसडीपीओ आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह बनगांव थानाध्यक्ष को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में एक मकान के अंदर पति-पत्नी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ आलोक कुमार ने खुद भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम कर रही जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है जो वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी घरेलू विवाद के चलते पति ने गुस्से में आकर पहले पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्था देख स्टाफ को लगाई फटकार
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की केवल एक एंगल से नहीं, बल्कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रहे हैं। घटना का मूल कारण क्या था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें