यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल में संशोधन किया गया है। इससे यात्री अब पहले की तुलना में कम समय में आनंद विहार पहुंच सकेंगे।
पहले जहां पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05579 को 32.30 घंटे का समय लगता था, वहीं अब संशोधित समयानुसार यह सफर 30 घंटे में पूरा हो सकेगा। यानी 2.30 घंटे की बचत होगी। इसी तरह सहरसा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05575 को पहले 29 घंटे लगते थे, जबकि अब यह यात्रा 28 घंटे में पूरी होगी, जिससे एक घंटे का समय बचेगा। यह संशोधित समय पूर्णिया कोर्ट से 15 मई 2026 तथा सहरसा से 19 मई 2026 से प्रभावी होगा।
पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल (05579/05580)
गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 15.05.2026 से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे के बजाए संशोधित समयानुसार 19.00 बजे खुलकर 19.28 बजे बनमनखी, 19.50 बजे मुरलीगंज, 20.15 बजे दौरम मधेपुरा, 20.40 बजे सरहसा, 21.15 बजे गढ़ बरूआरी, 21.30 बजे सुपौल, 22.10 न्यू झाझा जं., 22.40 बजे निर्मली, 22.53 बजे घोघरडीहा, 23.20 बजे झंझारपुर, 23.42 बजे सकरी, दूसरे दिन 00.40 बजे शिशो, 01.20 बजे जनकपुर रोड, 02.00 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे बरगैनिया, 03.40 बजे रक्सौल, 04.40 बजे नरकटियागंज एवं 05.30 बजे बगहा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 17.05.2026 से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए संशोधित समयानुसार 23.20 बजे बगहा, अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.02 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.17 बजे जनकपुर रोड, 03.45 बजे शिशो, 04.13 बजे सकरी, 04.35 बजे झंझारपुर, 04.53 बजे घोघरडीहा, 05.13 बजे निर्मली, 05.45 बजे न्यू झाझा जं., 07.28 बजे सुपौल, 08.00 बजे गढ़ बरूआरी, 09.05 बजे सहरसा, 09.48 बजे दौरम मधेपुरा, 10.13 बजे मुरलीगंज, 10.31 बजे बनमनखी स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (05575/05576)
गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 19.05.2026 से प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 21.00 बजे के बजाए संशोधित समयानुसार 20.00 बजे खुलकर 21.15 बजे गढ़ बरूआरी, 21.30 बजे सुपौल, 22.10 न्यू झाझा जं., 22.40 बजे निर्मली, 22.53 बजे घोघरडीहा, 23.20 बजे झंझारपुर, 23.42 बजे सकरी, दूसरे दिन 00.40 बजे शिशो, 01.20 बजे जनकपुर रोड, 02.00 बजे सीतामढ़ी, 02.35 बजे बरगैनिया, 03.40 बजे रक्सौल, 04.40 बजे नरकटियागंज एवं 05.30 बजे बगहा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 21.05.2026 से प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से 05.15 बजे खुलकर संशोधित समयानुसार 23.20 बजे बगहा, अगले दिन 00.10 बजे नरकटियागंज, 01.10 बजे रक्सौल, 02.02 बजे बैरगनिया, 02.40 बजे सीतामढ़ी, 03.17 बजे जनकपुर रोड, 03.45 बजे शिशो, 04.13 बजे सकरी, 04.35 बजे झंझारपुर, 04.53 बजे घोघरडीहा, 05.13 बजे निर्मली, 07.28 बजे सुपौल, 08.00 बजे गढ़ बरूआरी स्टेशनों पर रूकते हुए 09.05 बजे सहरसा पहुंचेगी।