फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ घाट पर डूबने से दो लोगों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा; परिवारों में शोक का माहौल

Thu, 07 Nov 2024 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में छठ घाट पर एक बच्चे समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इन दुखद घटनाओं से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक की खोजबीन करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले में छठ पर्व की तैयारियों के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मौत की घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और छठ की खुशी मातम में बदल गई।

विज्ञापन

 
पहली घटना घैलाढ़ ओपी क्षेत्र में घटी, जहां वार्ड तीन के निवासी सुलेन सादा का बेटा सोनू कुमार (6) अपने दोस्तों के साथ राजा पोखर पर छठ घाट बनाने गया था। घाट बनाने के बाद सोनू अपने दोस्तों के साथ पोखर में नहाने लगा और गहरे पानी में डूब गया। किसी को उसकी डूबने की जानकारी नहीं मिली और बाकी बच्चे अपने घर लौट आए। जब सोनू घर नहीं पहुंचा, तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। बाद में सोनू को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इस घटना के बाद से परिजन शोक में डूबे हुए हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया और सरकारी सहायता का आश्वासन दिया गया है।
 
दूसरी घटना सिंहेश्वर थानाक्षेत्र के लालपुर गुलतारा में हुई। यहां लालपुर सरोपट्टी के निवासी शंभू साह के इकलौते बेटे नीतीश कुमार (24) अपने दोस्तों के साथ छठ घाट की सफाई के लिए गुलतारा नदी के किनारे गया था। सफाई के दौरान नीतीश गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दो और युवक भी डूबने लगे। लेकिन घाट पर मौजूद लोगों की सतर्कता से उन दोनों को बचा लिया गया, जबकि नीतीश को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, लेकिन देर शाम तक नीतीश का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को फिर से खोजबीन करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन घटनाओं ने इलाके में शोक का माहौल बना दिया है। छठ पर्व की खुशियों के बीच दो परिवारों पर गहरा दुख छा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें