फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोसी नदी हादसा; नेपाल सशस्त्र पुलिस के दो गोताखोर लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thu, 05 Jun 2025 08:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सुपौल

सार

बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर बाढ़ से निपटने के अभ्यास के दौरान नेपाल सशस्त्र पुलिस के दो गोताखोर तेज पानी के बहाव में बह गए। दोनों को ढूंढने के लिए 45 फाटक खोल दिए गए हैं और बचाव टीम लगातार तलाशी में लगी है।
 
विज्ञापन
नेपाल सशस्त्र पुलिस के दो गोताखोर लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सुपौल जिले की सीमा से सटे कोसी बराज क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के दो अनुभवी गोताखोर प्रशिक्षक कोसी नदी की तेज धारा में बह गए और अब तक लापता हैं। यह हादसा कोसी बराज के उत्तरी हिस्से में फाटक संख्या 55 और 56 के बीच उस समय हुआ जब वे एक प्रशिक्षार्थी को पानी के भीतर प्रशिक्षण दे रहे थे। दोनों प्रशिक्षकों की पहचान सुरज साउद और हरदेव राजवंशी के रूप में हुई है, जो नेपाल के झापा जिले के निवासी थे।
विज्ञापन


भंवर में फंसकर हुए लापता, रेस्क्यू में मुश्किलें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभ्यास के दौरान दोनों प्रशिक्षक नदी में बने एक भंवर में फंस गए और तेज धार में बह गए। उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद थे, लेकिन पानी की गति इतनी तेज थी कि प्रशिक्षार्थियों द्वारा तत्काल शुरू की गई खोज भी सफल नहीं हो सकी। तेज बहाव के कारण प्रशिक्षार्थियों को भी पीछे हटना पड़ा और अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।

नेपाल से बुलाई गई विशेष रेस्क्यू टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए नेपाल के सप्तरी और सुनसरी जिलों से सशस्त्र पुलिस बल की विशेष गोताखोर टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं। यह प्रशिक्षण मधेस प्रदेश की ‘विपद्जन्य उद्दार टिम’ द्वारा आयोजित किया गया था और इसका समापन शनिवार को प्रस्तावित था। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी कृष्ण ढकाल ने कहा कि घटना की सूचना मिल गई है और हम मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

बराज के 45 गेट खोले गए

कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी के अनुरोध पर गोताखोरों की तलाश के लिए बराज के गेट नंबर 1 से 45 तक खोल दिए गए हैं, ताकि जलप्रवाह में बाधा न हो और तलाश अभियान तेज़ किया जा सके। चीफ इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि अभ्यास के दौरान हादसा हुआ है और तलाशी अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में हुआ हादसा

यह हादसा नेपाल और भारत के आपदा प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों के अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के जवान भाग ले रहे थे। हादसे ने इस पूरे कार्यक्रम को झकझोर कर रख दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें