फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार न्यूज: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पांच माह की मासूम ने भी तोड़ा दम; पिता गंभीर

Sat, 07 Nov 2026 07:46 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 28 वर्षीय महिला और उसकी पांच माह की बेटी की मौत हो गई, जबकि बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से सटे टेउसा पंचायत के ठऔआ पाड़ा झारबाड़ी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी पांच माह की मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिला मुख्यालय से सटे टेउसा पंचायत के ठऔआ पाड़ा झारबाड़ी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान टेउसा पंचायत के टेउसा पूरब टोला निवासी सगुफ्ता प्रवीण (28) पत्नी जुबेर आलम और उनकी पांच माह की बेटी मारिया खातून के रूप में हुई है। हादसे में जुबेर आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 खुसरो शिराज और ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

विधायक कमरुल हुदा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

हादसे की खबर मिलने के बाद सदर विधायक कमरुल हुदा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
वहीं, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हुई है, जबकि बच्ची के पिता घायल हैं।

परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से किया इन्कार

हादसे के बाद पीड़ित परिवार ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की इच्छा भी नहीं जताई। मृतका के ससुर नजीर हुसैन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

हादसे में मां और मासूम बेटी की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घायल जुबेर आलम का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें