फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अवैध संबंध के शक में उजड़ा परिवार, गला रेतकर पत्नी की हत्या, शव को दफनाने के बाद किया सरेंडर

Mon, 06 Apr 2026 03:55 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया। परिजनों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
शव को गड्ढे से निकालती पुलिस व मौके पर जुटी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगारही वार्ड संख्या-4 में रविवार रात अवैध संबंध के शक में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बांसबाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया। मृतका की पहचान त्रिफुल देवी (36) पति सुरेश ऋषिदेव के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के बेटे राकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 3 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी मां घर में नहीं हैं।

परिवार के लोगों ने रातभर आसपास खोजबीन की, यहां तक कि ननिहाल धुरगांव भी गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह घर लौटने पर घर के बाहर एक कुदाल पड़ा मिला, जिस पर मिट्टी लगी थी, इससे परिजनों को शक हुआ। राकेश ने बताया कि कुदाल की जानकारी दादा को दी गई। जब उन्होंने सुरेश ऋषिदेव से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या कर शव को गांव के बाहर दफना दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों के बीच फायरिंग में दो लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

इसके बाद परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां मिट्टी में दबा शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की बेटी कोमल कुमारी ने बताया कि रात में सभी के सो जाने के बाद उसके पिता ने कुदाल से मां की हत्या की और शव को दूर ले जाकर दफना दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश ऋषिदेव ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका के भाई लोचन ऋषिदेव ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2008 में हुई थी और दंपति के दो बेटे व एक बेटी हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद होते थे, लेकिन ऐसी घटना की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


लाइन डीएसपी रवि भूषण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को सुरक्षित किया और एफएसएल टीम को बुलाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को दंडाधिकारी की मौजूदगी में जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें