फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'मेरे भाई की हत्या की साजिश रची गई', रोशन आनंद का बड़ा हमला, फैजल खान की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 25 Jun 2026 05:08 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद ने अपने दो सहयोगियों को जमानत मिलने के बाद फैजल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके छोटे भाई की हत्या एक साजिश के तहत की गई और इसके पीछे फैजल खान का हाथ है। रोशन आनंद ने मामले की निष्पक्ष जांच और फैजल खान की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
पैतृक गांव में मीडिया से मुखातिब होते रोशन आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद ने अपने दो करीबियों को जमानत मिलने के बाद फैजल खान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। रोशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान ने उनके छोटे भाई की हत्या की साजिश रची और वह बाहर रहकर पूरे सरकारी तंत्र को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। पटना सिविल कोर्ट से गुरुवार को रोशन आनंद के सहयोगी अभिषेक और गौरव को जमानत मिल गई। इसके बाद सहरसा जिले के अपने पैतृक गांव धमसेना पहुंचे रोशन आनंद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका के प्रति अपना गहरा विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन


कोचिंग संस्थान को बर्बाद करने की साजिश का आरोप
रोशन आनंद ने फैजल खान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जेल से बाहर रहकर पूरे तंत्र को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान उनके कोचिंग संस्थान को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और उनके खिलाफ लगातार साजिशें रची जा रही हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए आनंद ने फैजल खान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

'शिक्षा को राजनीति का अड्डा न बनाया जाए'
रोशन आनंद ने शिक्षा क्षेत्र की गरिमा की वकालत करते हुए कहा कि इसे राजनीति का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हितों के लिए शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसका सीधा खामियाजा बिहार के हजारों निर्दोष छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को झूठ और राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


छोटे भाई की हत्या को बताया सुनियोजित साजिश
रोशन आनंद ने बीते घटनाक्रम का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2 जून को उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। इसी साजिश के तहत उन्हें महज चार घंटे के भीतर जेल भेज दिया गया। आनंद ने आरोप लगाया कि इसी अवधि के दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की हत्या कर दी गई, जिसके पीछे फैजल खान का हाथ है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय अदालत और जांच एजेंसियों को ही करना है।

यह भी पढ़ें: पटना वालों को लगा झटका, नगर निगम ने वार्षिक किराए मूल्य में की 15% की बढ़ोतरी
विज्ञापन


27 जून की सुनवाई पर टिकी निगाहें
रोशन आनंद ने कहा कि उन्हें देश के कानून और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि सभी मामलों में निष्पक्ष न्याय मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 जून को फैजल खान से जुड़े मामले की अहम सुनवाई होनी है, जिस पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें