फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela Special Train: सहरसा से चलेगी चार ट्रिप कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, समय और तारीख जान लें

Mon, 06 Jan 2025 09:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

इंडियन रेलवे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर बताया है।
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर भारतीय रेलवे ने सहरसा से 18 जनवरी को यूपी के टूंडला के लिए एक ट्रिप, आठ फरवरी को मध्यप्रदेश के भिंड तक के लिए एक ट्रिप और 22 एवं 27 फरवरी को यूपी के टूंडला के लिए दो ट्रिप कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की हरी झंडी दी है। इंडियन रेलवे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

विज्ञापन


रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर बताया है कि सहरसा से 18 जनवरी को यूपी के टूंडला के लिए एक ट्रिप, आठ फरवरी को मध्यप्रदेश के भिंड तक के लिए एक ट्रिप और 22 एवं 27 फरवरी को यूपी के टूंडला के बीच चलायी जाएगी। ट्रेन नंबर 05559, सहरसा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी को सहरसा से सुबह नौ बजे चलेगी और कई स्टेशनों पर ठहरते हुए दूसरे दिन अहले सुबह पहुंचेगी। पुनः यही ट्रेन 05560 वापस सहरसा आएगी।

इसी तरह सहरसा से मध्यप्रदेश के भिंड के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 055563 आठ फरवरी को सहरसा जंक्शन से सुबह छह बज कर दस मिनट पर भिंड के लिए खुलेगी। दूसरे दिन भिंड से यह ट्रेन सहरसा के लिए खुलेगी। इसी तरह 22 और 27 फरवरी को ट्रेन सहरसा से यूपी के टूंडला के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 05561 सुबह नौ बजे खुलेगी। मालूम हो कि कोसी क्षेत्र से हजारों लोग कुंभ में स्नान के लिए जाते हैं। इस ट्रेन के परिचालन से लोगो को आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें