फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने वाले लव मैरिज का अंत: 16 जनवरी से गायब थी युवती, अब गड्ढा खोदकर निकाला गया शव

Mon, 27 Jan 2025 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गड्ढे से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की शिनाख्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
गड्ढे से शव निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसिया पंचायत के वार्ड चार स्थित एक बगीचे में सोमवार को एक महिला का शव मिट्टी के नीचे गड़ा हुआ बरामद किया गया। मृतक महिला की पहचान प्रखंड क्षेत्र के राजगंज पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड दो निवासी मिथिलेश मल्लाह की पत्नी अंजली देवी (19) के रूप में की गई है। मृतका की मौसी मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहटा वार्ड नौ निवासी पिंकी देवी ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 12.30 बजे मो. तनवीर आलम के बगीचे में उसका नौकर राजो कुमार किसी काम से आया था। उसने बगीचे में कुत्तों को मिट्टी खोदते हुए देखा। शक होने पर वह नजदीक गया तो महिला का पैर दिखाई दिया। जिससे घबरा कर वह इसकी जानकारी बगीचे के मालिक को दी। सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ तनवीर पहुंचे। लाश मिलने की सूचना से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित रंजन दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच पहले घटनास्थल को सील कर ग्रामीणों को दूर किया। उसके बाद अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अविनाश कुमार के मौजुदगी में कुदाल से गड्ढा खोद कर लाश को बाहर निकाला। लाश सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में बंद था। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को करीब सप्ताह पहले ही मारकर दफनाया गया था।

नौ महीने पहले हुई थी लव मैरिज शादी
मृतक महिला की मामी रेणु देवी तथा मौसी पिंकी देवी ने बताया कि अंजली का मायका पुरैनी बाजार था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी। वह मां-बाप की एकलौती संतान थी और माता-पिता के मृत्यु पश्चात वह मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहटा में अपने मौसी के यहां ही रहती थी। इसी क्रम में नौ माह पहले अंजलि ने बैजनाथपुर निवासी मिथिलेश से भाग कर शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति बाइक का मांग करने लगा।
विज्ञापन


घर से गायब होने पर तीन बार हुआ पंचायत
परिजनों ने बताया कि गत तीन जनवरी को ही उसकी मौसी अंजली को उसके पति के घर छोड़ कर गई थी। उसके बाद 16 जनवरी को वह गायब हो गई। इसके बाद लड़की की बरामदगी को लेकर दोनों पक्षों द्वारा तीन बार पंचायती भी हुआ। सोमवार को भी पंचायत हुआ, जिसमें निर्णय लिया गया कि अब गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया जाएगा। कुछ देर बाद ही लाश मिलने की सूचना मिली। बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गड्ढे से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की शिनाख्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें