फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने छीन लीं सांसें!, बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा

Sun, 24 May 2026 02:21 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा में सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय उपेंद्र यादव की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
सदर अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन


खेत से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सौर बाजार थाना क्षेत्र के भपटिया निवासी 70 वर्षीय उपेंद्र यादव शनिवार रात करीब 9 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहरसा-सोनबरसा राज मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उपेंद्र यादव के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
सदर अस्पताल में रविवार सुबह इलाज के दौरान उपेंद्र यादव की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल चौकी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक उपेंद्र यादव अपने पीछे चार बेटियों और दो बेटों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   रात में टहलने निकला था युवक, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; बहन के घर रहकर करता था मजदूरी

जांच के बाद होगी कार्रवाई
सहरसा के सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार लिखित शिकायत देता है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें