फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, वीरपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी; सुरक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण

Thu, 23 Apr 2026 06:51 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी ने सुपौल के वीरपुर में इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा, बाढ़ तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सीमा पर सतर्कता बढ़ाने, गश्त तेज करने और योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सुपौल के वीरपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के वीरपुर में गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार का महत्वपूर्ण दौरा हुआ। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित बाढ़ की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। इस दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव और डीजीपी हवाई मार्ग से वीरपुर पहुंचे, जहां जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिहार और नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद यह उनका पहला सुपौल दौरा माना जा रहा है, जिसे सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम समझा जा रहा है।

अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक
दौरे के दौरान दोनों अधिकारियों ने वीरपुर स्थित फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का निरीक्षण किया और वहां आयोजित बैठक में प्रशासनिक, पुलिस तथा एसएसबी के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में सीमा क्षेत्र में तस्करी, मानव तस्करी, अतिक्रमण और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा लाभ
इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को उनका लाभ जल्द मिल सके।

बाढ़ और आपदा प्रबंधन को लेकर अलर्ट
कोसी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बैठक में बाढ़ और आपदा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी संसाधन और तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के निर्देश
पुलिस महानिदेशक ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया नेटवर्क को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। वहीं, मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को तेजी से लागू करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- कच्ची दीवार बनी काल; खेलते-खेलते आठ साल की बच्ची पर गिरा मलबा, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
मुख्य सचिव और डीजीपी के दौरे को लेकर वीरपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हवाई अड्डे से लेकर निरीक्षण स्थल तक पुलिस और एसएसबी के जवानों की तैनाती रही। पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। अधिकारियों का मानना है कि इस दौरे से सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा और विकास दोनों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें