फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: बिहार के इस जिले में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, एक महिला की मौत; 20 से अधिक घायल

Sat, 04 Oct 2025 10:34 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Weather News: मौसम विभाग ने 7 अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थानीय लोग और अधिक सतर्क हैं। डीडीसी अनिल बसाक और उदाकिशुनगंज एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
तूफान के बाद मौके पर जमा लोग घटनास्थल पर पहुंची मेडिकल टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत औराई में शनिवार शाम आई आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। करीब 30 मिनट तक चले तूफान ने क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। खेरहो वार्ड-16 में शौचालय का दीवार गिरने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तूफान से लगभग 350 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, कई मवेशी मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। रात होने के कारण प्रशासन को पेड़ हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घायलों में से कुछ को भागलपुर ले जाया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री वितरित करने के आदेश दिए गए हैं। मधेपुरा से कई एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

पढे़ं: 'सावधान! अनावश्यक घर से न निकलें', मौसम विभाग ने किया अलर्ट, प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि घरों और मवेशियों के नुकसान का आकलन शुरू हो गया है, जल्द ही पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेरहो और औराई में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। पीड़ितों के साथ सरकार खड़ी है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। रविवार से सामूहिक रसोई शुरू होगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 7 अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थानीय लोग और अधिक सतर्क हैं। डीडीसी अनिल बसाक और उदाकिशुनगंज एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। प्रशासन की टीम को प्रभावित लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें