फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छह महीने पहले गांजा तस्करी करते धराए तीन नेपाली नागरिक दोषी करार, नौ जनवरी को सजा पर होगी सुनवाई

Fri, 03 Jan 2025 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में बीते दो जून को पुलिस ने बाइक से गांजे की तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा था। उनके पास से 3.93 किलो गांजा बरामद हुआ था। तीनों नेपाल के सप्तरी जिला के निवासी हैं। ट्रायल में कोर्ट ने तीनों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
दोषी लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांजा तस्करी के एक मामले में सुपौल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुनील कुमार तृतीय की कोर्ट ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों तस्कर नेपाली नागरिक हैं। अब सजा के बिन्दु पर नौ जनवरी को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


मामला जिले के निर्मली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। निर्मली थाना कांड संख्या-91/24 की सुनवाई के क्रम में कोर्ट ने नेपाल के सप्तरी जिला निवासी जगय मंडल, रामानंद मंडल एवं रामनारायण मंडल को एनडीपीएस की धारा 20 (बी) (2) (बी) के तहत दोषी करार दिया है। विशेष लोक अभियोजक धर्मेन्द्र कामत ने बताया कि ट्रायल के दौरान काेर्ट में अभियोजना की ओर से कुल चार गवाह प्रस्तुत किए गए। वहीं, बचाव पक्ष से अधिवक्ता संजय कुमार सिंह एवं रसिकलाल यादव ने बहस में हिस्सा लिया। बता दें कि बीते दो जून को निर्मली के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने अपने फर्द बयान पर तीनों तस्करों के विरूद्ध थाना कांड संख्या-91/24 दर्ज किया था। मामले में कुल 3.93 किलोग्राम गांजा बरामदगी की बात सामने आई थी।

बाइक से कर रहे थे गांजे की तस्करी, पुलिस को पहले से थी सूचना
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि दो जून की शाम करीब 5:45 बजे सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन लोग गांजे की तस्करी कर एचपीएस कॉलेज के रास्ते निर्मली की ओर आ रहे हैं, जिसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। वहीं, निर्मली एसडीएम द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट सह सीओ विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में छापेमारी एवं तलाशी के लिए विशेष दल का गठन किया गया। इसमें थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। शाम करीब 6:15 बजे जांच के क्रम में एचपीएस कॉलेज के पूर्वी गेट के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोग भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि, पुलिस ने नेपाली नंबर की बाइक को घेर लिया और सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वहीं तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक के चार बैग में कुल 3.93 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, पकड़े गए तीनों तस्करों की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला अंतर्गत राजबिराज थाना क्षेत्र के दमावती वार्ड 12 निवासी 22 वर्षीय जगाय मंडल, 32 वर्षीय राम नारायण मंडल एवं हनुमाननगर थाना क्षेत्र के तोपा वार्ड 8 निवासी 22 वर्षीय रामानंद कुमार मंडल के रूप में हुई। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें