फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में खगड़िया की महिला की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे बेहोश पड़ी थीं; झोले में मिले पर्चे से हुई पहचान

Tue, 09 Dec 2025 12:19 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar:  सहरसा में सड़क किनारे बेहोश मिली खगड़िया की 50 वर्षीय महिला की इलाज से पहले मौत हो गई। झोले में मिले पर्चे से पहचान रंजन देवी के रूप में हुई। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई करीब 50 वर्षीय महिला ने उपचार शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया। वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिली थी। एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

झोले में मिले पर्चे से हुई शिनाख्त

विज्ञापन

सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पास एक झोला मिला था। झोले की तलाशी के दौरान एक पर्चा बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतका की पहचान खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित परकंडी टोला निवासी रंजन देवी के रूप में की गई। पुलिस ने पर्चे पर दर्ज नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
पुलिस के अनुसार, महिला किन परिस्थितियों में सड़क किनारे बेहोश होकर गिरी और उसकी मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर जांच कर रही है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में दम घुटने लगा! AQI 480 के पार, रिकॉर्ड तोड़ प्रदूषण; शहर बना गैस चेंबर

हादसा या कुछ और?

विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किसी दुर्घटना का शिकार हुई थी या फिर मामला कुछ और है। जिस राहगीर ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, उससे भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें