फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मेयर पर FIR दर्ज करने का आदेश, निजी सचिव और उनकी पत्नी भी सरकारी राशि दुरुपयोग में फंसे

Wed, 11 Feb 2026 08:05 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

 Bihar News: पूर्व विधायक की पत्नी और सहरसा की प्रथम महिला मेयर बैन प्रिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। उनके निजी सचिव और निजी सचिव की पत्नी पर भी प्राथमिकी होगी।
विज्ञापन
सहरसा मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास एवं आवास विभाग ने सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोप में सहरसा की मेयर, उनके निजी सचिव और सचिव की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का आदेश दिया है। महापौर पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी सचिव की पत्नी के नाम से पंजीकृत दो कंपनियों -- Aim of People एवं Narishakti Infratech & Development Pvt. Ltd. के माध्यम से कार्य कराए और बिना गुण दोष का विवेचन किए प्रति माह सरकारी कोष से गलत मंशा से निकासी की गई । जांच में Aim of People एवं Narishakti Infratech & Development Pvt. Ltd. के बीच करोड़ों रुपए का अवैध हस्तांतरण का मामला सामने आया।

विज्ञापन


मेयर और सचिव पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मामला सहरसा की मेयर, उनके निजी सचिव राजीव कुमार और उनकी पत्नी पर स्ट्रीट लाइट, डेकोरेटिव लाइट की रख-रखाव एवं मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिमाह लगभग 50 लाख रुपये के दुरुपयोग का है। इस मामले में सहरसा के कोसी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार पासवान ने परिवाद दायर किया था।

जांच में संदिग्ध पाई गई भूमिका
परिवाद की जांच के लिए जिला पदाधिकारी, सहरसा के स्तर पर त्रि-स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच में मेयर और उनके निजी सचिव तथा उनकी पत्नी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सहरसा को FIR दर्ज करने का आदेश
जांच समिति की सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने नगर आयुक्त सहरसा को निर्देश दिया है कि आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ तीन दिन के भीतर प्राथमिकी दर्ज की जाए और अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि किसी सरकारी सेवक या नगर निगम कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव विभाग को एक सप्ताह के भीतर भेजा जाए।

ये भी पढ़ें: दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव
विज्ञापन


सरकारी धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें