फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटना स्थल पर ही मौत

Thu, 28 Nov 2024 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक वार्ड पार्षद का बेटा था।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक मो. मुख्तार को शादी समारोह में शामिल होने राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर जाना था। लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां रजिया खातून सिमराही नगर पंचायत के वार्ड-05 की पार्षद हैं।

विज्ञापन


सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित सत्संग भवन के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने बुधवार देर रात एक बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, राघोपुर रेफरल अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि सिमराही नगर पंचायत के निवासी मो अब्दुल हामिद के 32 वर्षीय पुत्र मो. मुख्तार बुधवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे। उन्हें राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होना था। लेकिन घर से निकलने के बाद कुछ ही दूरी पर सत्संग भवन के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों द्वारा खून से लथपथ मुख्तार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। हालांकि, वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं, खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इधर, घटना की सूचना पर राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार भी रेफरल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सुपौल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

सिमराही में ही शिक्षक थे मुख्तार, मां हैं वार्ड पार्षद
मृतक के बड़े भाई मो. अकरम राजा ने बताया कि मुख्तार सिमराही नगर पंचायत के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुजराही टोला में शिक्षक थे। उनके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मातमपुर्सी के लिए बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि मृतक की मां बीबी रजिया खातून सिमराही नगर पंचायत के पंचायत के वार्ड 05 की पार्षद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें