फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फाइनेंस कर्मी को 500 मीटर दूर तक घसीट ले गया हाईवा, मौत से SH 91 में जमकर बवाल; मुआवजे की मांग

Mon, 29 Sep 2025 01:49 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Accident News : मधेपुरा में सोमवार को बाइक और हाईवा के बीच टक्कर हो गई। लगभग 500 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। एक घंटे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में सोमवार की सुबह बाइक और हाईवा की आमने-सामने की टक्कर में एक फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा-तुलसिया के बीच मोड़ की है। मृतक की पहचान पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक वार्ड-13 निवासी विश्वनाथ ठाकुर के सिवन कुमार (25) के रूप में हुई। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे बभनगामा और तुलसिया के बीच मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन


बिहारीगंज जा रहा था फाइनेंसकर्मी 
स्थानीय लोगों के अनुसार सिवन कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बिहारीगंज स्थित भारत फाइनेंस ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल सिवन को लगभग डेढ़ घंटे बाद बिहारीगंज पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

ये भी पढ़ें- Bihar: 'शिल्पी गौतम हत्याकांड में सम्राट चौधरी अभियुक्त थे', प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम पर लगाया यह आरोप

विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक 
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सिवन के छोटे भाई रौशन कुमार ने बताया कि सिवन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। वे भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तुलसिया चौक पर सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हाइवा चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही बिहारीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सड़क जाम के कारण तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लगभग 5 घंटे तक स्टेट हाईवे-91 जाम रहा। काफी समझाने के बाद परिजन जाम हटाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें