फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दो दिन पहले जेल से छूटे युवक का मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Oct 2025 06:27 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar Crime: मामले को लेकर थानाध्यक्ष बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी परिसर में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान रहिका टोला वार्ड आठ निवासी प्रकाश यादव के बेटे मनीष कुमार (20) के रूप में हुई है। बताया गया कि मंगलवार शाम मनीष एक युवक के साथ घर से निकला था और मुरलीगंज दुर्गा पूजा मेला देखने गया था।

विज्ञापन


देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुराने कोसी कॉलोनी परिसर के पास उसका शव देखा। मृतक के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता प्रकाश यादव ने बताया कि मनीष मजदूरी करता था और चार भाइयों-तीन बहनों में तीसरे स्थान पर था। हाल ही में गणेश पूजा मेले में कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद के मामले में वह जेल भी गया था और 29 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था।

पढ़ें: वैशाली में युवक का अपहरण कर हत्या का प्रयास, नशीले पदार्थ के कारोबार का किया था विरोध
विज्ञापन


मंगलवार को दिन में मनीष एक ठेकेदार से 2000 रुपया एडवांस लिया था। वह ठेकेदार के साथ ही बाहर कमाने जाता। एक हजार रुपए अपनी मां को दे दिया। एक हजार रुपए लेकर वह मेला निकल गया। शाम में मेला देखने गया और सुबह में उनकी लाश मिली। उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सूचना पर मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें