फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां ने दो बेटियों के संग जहर खाकर किया सुसाइड; पति से हुआ था विवाद, एक गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 12:27 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मुरलीगंज थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात भी सामने आ रही है। पति को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने दो बच्चों संग जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलोडीह वार्ड तीन की घटना है। मृतक बेलोडीह वार्ड चार निवासी राजेश राम की पत्नी चंदन देवी (26), राजकुमारी (5), रागिनी (3) है। बताया जा रहा है कि रविवार को पति पत्नी के बीच किसी बात लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने अपने दो बच्चे के साथ जहर खाकर ली। शाम में जब पति मजदूरी कर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन


पति से हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि रविवार को किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आहत होकर चंदन देवी ने आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद वह खेत में गेहूं काटने के लिए चली गई। खेत में जब चक्कर आने लगा तो वह घर लौट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी ने कभी यह अंदेशा नहीं लगाया था कि यह विवाद इतना भयंकर रूप ले लेगा। पीड़ित परिवार को संवेदना देने के लिए आसपास के लोग जुटे हुए हैं, लेकिन तीन जिंदगियों के इस असमय अंत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है।

 

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण


जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला के मायके से परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदयात्रा के बाद पटना रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- 'हक' दिलाकर रहेंगे
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें