फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्मैक पीने के दौरान दो दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, चाकूबाजी में एक की मौत; दूसरा गंभीर

Wed, 12 Aug 2026 03:33 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा में दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डेफरा नहर के पास मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के अरार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डेफरा नहर के पास दोनों के बीच मारपीट के दौरान चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अरार थाना से करीब 600 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी वार्ड-13 निवासी मनी मंडल के बेटे अनुराग कुमार (28) के रूप में हुई है। घायल युवक सरोपट्टी काली चौक निवासी पुरन मंडल के बेटे प्रदीप कुमार हैं।

बताया गया कि अनुराग और प्रदीप दोनों मकान में छड़ बांधने का काम करते थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे दोनों बाइक से कलासन काम करने के लिए निकले थे। करीब 7:30 बजे डेफरा नहर के पास स्मैक पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों नहर के नीचे धान के खेत में गिर गए। वहां भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान अनुराग की मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल प्रदीप खुद बाइक चलाकर ग्वालपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्रदीप के कंधे, दाहिनी छाती, हाथ, हथेली और उंगलियों में चोटें आई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

घटना की सूचना मिलने पर अनुराग के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही उसकी मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनुराग तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सूचना मिलने पर अरार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घायल प्रदीप के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें