फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; मामी-भांजी की मौत

Tue, 14 Jul 2026 07:14 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी और उनकी आठ वर्षीय भांजी अनन्या कुमारी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मामी और उनकी आठ वर्षीय भांजी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मामी और भांजी ने मौके पर तोड़ा दम

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी सुनीता देवी (40) और उनकी आठ वर्षीय भांजी अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। अनन्या समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के उजान गांव की रहने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, सुनीता देवी अपने बेटे रौशन कुमार और भांजी अनन्या के साथ आलमनगर प्रखंड के गोपालपुर गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं। मंगलवार को सभी बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुरहान-बिशनपुर सड़क पर बिशनपुर गांव के पास खेत से मुख्य सड़क पर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनीता देवी और अनन्या कुमारी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें