फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए राज मिस्त्री की मौत, निर्माणाधीन मकान पर काम करते वक्त लगा करंट

Wed, 19 Nov 2025 05:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar News: हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि हाईटेंशन तार जमीन से मात्र 15 फीट की ऊंचाई पर और बिना किसी कवर के गुजर रहा है, जो बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हक़पाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय राजमिस्त्री मो. मोतिन की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पड़ोस में मोहम्मद अकीन के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर रेलिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लोहे की सरिया काटते समय वे मकान के साइड से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक मो. मोतिन सहरसा सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। वे अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे और लंबे समय से सहरसा में राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: किउल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर अचानक लगी आग, दमकल ने पाया काबू

घटनास्थल पर फैला आक्रोश
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि हाईटेंशन तार जमीन से मात्र 15 फीट की ऊंचाई पर और बिना किसी कवर के गुजर रहा है, जो बेहद खतरनाक है। लोगों ने मांग की कि तार को तुरंत कवर किया जाए और सुरक्षित ऊंचाई पर स्थानांतरित किया जाए।परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी सरकारी सहायता दिलाने की अपील की है।

पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना से सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें