फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में पुलिस की गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच लोग घायल; पूजा कर लौट रहे थे सभी

Sun, 27 Jul 2025 05:11 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

शिबू सादा ने बताया कि वे लोग सिंहेश्वर मंदिर पूजा करने आए थे। पूजा करने के बाद वे लोग अपने गांव धबौली लौट रहे थे। ई-रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच घायल हुए हैं। घटना के बाद कोई भी पुलिस जवान गाड़ी से नीचे नहीं उतरी।
विज्ञापन
मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाजरत घायल। फोटो - अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा में रविवार को एनएच-106 पर जजहट सबैला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार पुलिस वैन ने एक ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पूजा कर धबौली लौट रहे थे ई-रिक्शा सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वैन सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर जा रही थी। जजहट सबैला में बजरंगबली मंदिर के पास उसने तेज गति से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस वैन का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा पर सवार शिबू सादा ने बताया कि वे लोग सिंहेश्वर पूजा करने आए थे। पूजा करने के बाद वे लोग अपने गांव धबौली लौट रहे थे। ई-रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच घायल हुए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कोई पुलिस गाड़ी से नीचे नहीं उतरी। उनलोगों को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए।

 

ई-रिक्शा चालक हायर सेंटर रेफर
घायलों में झिटकिया निवासी ई-रिक्शा चालक मो. आफताब, शिबू सादा, धीरेंद्र सादा, सरसी देवी और सुमित्रा देवी शामिल हैं। मो. आफताब की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि हादसा पुलिस लाइन की वैन से हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव; पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें