फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा में हाईवे पर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 May 2024 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में हाईवे पर ऑटो पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर में एनएच-107 पर रविवार की रात एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ऑटो सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का मधेपुरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात लगभग 9:30 बजे मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत के विशनपुर गांव से एक ऑटो पर आठ लोग सवार होकर भगैत के लिए सहरसा जिले के कांप गोलमा जा रहे थे। इसी दौरान मानिकपुर स्कूल के पास एनएच-107 पर ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में विशनपुर निवासी रित्यानंद रजक (75), पवन रजक (35) और रघुनंदन यादव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रघुनंदन यादव की स्थिति को गंभीर देख उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य कपिलदेव पासवान भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि ऑटो पर सवार शालो यादव, शंभू यादव, संजय यादव और जीतन यादव को भी हल्की चोटें आई है। सभी का इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें