फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सुपौल में गांजा तस्करी मामले में नेपाली युवक दोषी करार, 600 किलो गांजा बरामद; कार्रवाई

Tue, 16 Sep 2025 12:49 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News: ट्रायल के दौरान एनडीपीएस वाद संख्या 33/22 की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने कुल छह गवाह पेश किए। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने पैरवी की। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पवन शर्मा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (2)(सी) के तहत दोषी पाया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कामत, विशेष लोक अभियोजक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम सह विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुनील कुमार की अदालत ने गांजा तस्करी के मामले में आरोपी पवन शर्मा को दोषी करार दिया है। पवन नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत भंटाबाड़ी का रहने वाला है। वहीं, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गजेन कुमार उर्फ गजेन यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

विशेष लोक अभियोजक (एनसीबी) धर्मेंद्र कामत ने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को एसएसबी ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 205 के पास से 600.4 किलो गांजा बरामद किया था। इसके बाद मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर इसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), पटना के हवाले कर दिया गया। एनसीबी ने इस संबंध में केस संख्या 24/22 दर्ज किया था।

विज्ञापन


पढ़ें: खिड़की तोड़ घुसे बदमाश, बेटी की गला रेतकर हत्या, मां के साथ भी मारपीट; मुजफ्फरपुर में हैवानियत

ट्रायल के दौरान एनडीपीएस वाद संख्या 33/22 की सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने कुल छह गवाह पेश किए। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने पैरवी की। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पवन शर्मा को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) (2)(सी) के तहत दोषी पाया। सजा पर फैसला 25 सितंबर को सुनाया जाएगा।

कैसे हुई गिरफ्तारी
एनसीबी केस संख्या 24/22 के अनुसार, 18 दिसंबर 2022 को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की टीम नेपाल सीमा पर चौकसी कर रही थी। रात करीब 7:40 बजे पवन शर्मा अपने साथियों के साथ गांजा की खेप लेकर भारत की ओर आ रहा था। नाका दल ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर गांजे की बोरियां फेंकते हुए भागने में सफल हो गए। बरामद गांजे का वजन 600 किलो 400 ग्राम पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें