फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आनंद मोहन के बयान पर भड़कीं मंत्री शीला मंडल, बोलीं- ‘नीतीश कुमार विचार हैं, बरसात के बुलबुले नहीं’

Wed, 20 May 2026 03:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने आनंद मोहन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बरसात के बुलबुले नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने सहयोग शिविर योजना को जनता के लिए राहतकारी बताते हुए कहा कि सरकार 30 दिनों में समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
आनंद मोहन और शीला मंडल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने पूर्व सांसद आनंद मोहन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मधेपुरा सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कोई 'बरसात के बुलबुले' नहीं हैं, बल्कि वे खुद एक विचारधारा हैं और बिहार की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन


पहले खुद पर विचार करना चाहिए
मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले खुद पर विचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जब बिहार का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें नीतीश कुमार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास, सुशासन और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।

सभी क्षेत्रों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने राज्य सरकार की ‘सहयोग शिविर योजना’ को आम लोगों के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की गई यह योजना जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से लागू की गई है। 19 मई से इसकी शुरुआत हो चुकी है और अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी क्षेत्रों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


आगे प्रभारी मंत्री ने बताया कि इन शिविरों में जमीन विवाद, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत कई विभागों से जुड़े आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें-  Bihar: अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

30 दिनों के समस्या हल करने की मांग
शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर हर हाल में किया जाए। तय समय सीमा में काम नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार काम कर रही है। यही वजह है कि सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचकर अपनी समस्याएं खुलकर रख रही हैं। मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने सड़क, पुल-पुलिया, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में भी तेजी से काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें