फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: श्राद्ध भोज में गोलियों की तड़तड़ाहट! बीच-बचाव करने गए व्यक्ति को भूना; सिर में गोली लगने से युवक गंभीर

Sun, 02 Aug 2026 12:13 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में श्राद्ध भोज के दौरान दो हथियारबंद युवकों ने हंगामा किया। उन्हें समझाने पहुंचे 50 वर्षीय रामकुमार यादव की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि राजकुमार नामक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन, घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में शनिवार की रात श्राद्ध भोज के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी पंचायत के वार्ड संख्या-2 की है। गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहन यादव के पुत्र रामकुमार यादव (50) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान राजकुमार (20) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेहरारी वार्ड संख्या-2 निवासी नुनुलाल यादव के श्राद्ध कर्म का भोज चल रहा था। भोज में गांव के कई लोग खाना परोसने में लगे थे, जिनमें रामकुमार यादव भी शामिल थे। इसी दौरान दो युवक हथियार लेकर वहां पहुंचे और किसी व्यक्ति की हत्या करने की बात कहने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने एक-दो राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे भोज में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रामकुमार यादव ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भोज के दौरान इस तरह की हरकत उचित नहीं है और यदि किसी से विवाद है तो बाद में उसका समाधान करें। इसी बात पर दोनों आरोपियों ने रामकुमार यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्हें पांच गोलियां लगने की बात सामने आई है। गोलीबारी में राजकुमार भी घायल हो गया। राजकुमार के सिर में गोली लगी है।

ये भी पढ़ें-  गर्भवती हत्याकांड में बड़ा फैसला: 24 घंटे बाद धरना समाप्त, 21 लाख मुआवजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों घायलों को तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें