फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रेनों के लिए बने पुल पर पैदल चल रहा था युवक, अचानक आई जनहित एक्सप्रेस; लोगों के सामने मौत

Thu, 14 May 2026 06:34 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News : मधेपुरा में एक युवक को रेलवे पुल से गुजरना भारी पड़ गया। तेज रफ्तार ट्रेन आती देख लोगों ने उसे आवाज भी लगाई, लेकिन न तो उसे रेलगाड़ी की आवाज सुनाई दी और न भीड़ की। नतीजा टक्कर से युवक नदी में गिर गया।
विज्ञापन
इसी पुल पर टक्कर लगने पर नीचे गिरा युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में बुधवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शहर के जयपालपट्टी रेलवे पुल के पास हुई। रात आठ बजे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

विज्ञापन


लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन भाग नहीं सका
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे जनहित एक्सप्रेस मधेपुरा से पूर्णिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक रेलवे पुल से होकर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन को तेज रफ्तार में आता देख पुल के नीचे मौजूद लोगों ने युवक को आवाज लगाकर भागने को कहा, लेकिन वह समय रहते पुल से हट नहीं सका। देखते ही देखते ट्रेन युवक को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक पुल से नीचे नदी में जा गिरा।

मछुआरों ने नदी से निकाला शव, मौत हो चुकी थी
घटना के बाद नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।s
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घूस लेते बड़ा बाबू को दबोचा; आठ हजार रुपये लेने के फेर में किस विभाग के कर्मी को निगरानी ने पकड़ा?
विज्ञापन


देर रात तक पहचान का प्रयास होता रहा, थानों को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। बाद में सदर थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि रात तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें