फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: CM नीतीश की प्रगति यात्रा से लौट रहे दरोगा सड़क हादसे में घायल, पिकअप ने मारी टक्कर

Thu, 30 Jan 2025 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

साथी पुलिसकर्मियों ने बताया, दरोगा सुनील कुमार चौसा के कलासन में आयोजित सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। कार्यक्रम समापन के बाद वे अपनी बाइक से वापस गम्हरिया थाना लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मीपुर गांव के समीप SH-58 पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में चौसा में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में ड्यूटी कर लौट रहे गम्हरिया थाना में पदस्थापित दरोगा सुनील कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत SH-58 पर लक्ष्मीपुर जमुनिया टोला मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


साथी पुलिसकर्मियों ने बताया दरोगा सुनील कुमार चौसा के कलासन में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे अपनी बाइक से वापस गम्हरिया थाना लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मीपुर गांव के समीप SH-58 पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा सड़क पर गिर पड़े और चोटिल हो गए।

हेलमेट ने बचाई दरोगा की जान
दुर्घटना के समय दरोगा सुनील कुमार हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो हादसा घातक साबित हो सकता था। हालांकि टक्कर के प्रभाव से वे सड़क पर दूर जा गिरे और मुंह सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। हादसे के बाद पीछे से आ रहे उनके साथी दरोगा ने तुरंत उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल दरोगा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दरोगा की हालत स्थिर है और उन्हें किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है। इस दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन बहुत तेज रफ्तार में था और संतुलन खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें