फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नाला निर्माण के विवाद में मारपीट, चचेरे भाई ने उतारा मौत के घाट

Tue, 13 May 2025 10:09 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में नाला बनाने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, झगड़े में एक पिता और उसका बेटा घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गौरदह पंचायत के चौराही वार्ड नंबर 03 के रहने वाले लखुरन यादव के 40 वर्षीय बेटे श्याम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि श्याम यादव खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घायल पिता लखुरन यादव ने बताया कि सोमवार को वह अपने निजी जमीन पर चापाकल के पानी की निकासी के लिए नाला बना रहे थे। इसी को लेकर पड़ोस में रहने वाले उनके भतीजे से विवाद हो गया। चचेरे भतीजे श्याम यादव, शत्रुघन यादव, रामदास यादव और कुछ अन्य लोगों ने उस जमीन को अपनी बताकर नाला बनाने का विरोध किया। लखुरन यादव ने कहा कि वे लोग मुझसे मारपीट करने लगे। जब मेरा बेटा यह देखकर बीच-बचाव करने आया तो उन्होंने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। हम उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद हम उसे सहरसा के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  पति ने चाचा और सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी के साथ की हैवानियत, जान से मारने के लिए चाकू भी गोदा
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम युवक की मौत के बाद उसका शव लेकर परिजन सहरसा सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और इस पर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें