फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पिता ने मासूम बेटी को कुदाल से काटकर मार डाला, पत्नी पर भी किया हमला; आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 19 Apr 2025 11:45 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मृत बच्ची के दादा सुरेंद्र राम ने बताया कि बेटे प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। डेढ़ महीने से उसका इलाज चल रहा है। अचानक उसने घर के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते सबकुछ खत्म हो गया। 
विज्ञापन
पोती का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे दादा। फोटो - अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत के सरहदगति वार्ड चार में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपनी 18 माह की बेटी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय उसने पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रमोद ने बेटी सेजल कुमारी के गर्दन पर कुदाल से वार किया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पर हमला करने के लिए उसने कुदाल फेंकी, जिससे उसे हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन


दो महीने से मानसिक हालत है खराब
गांववालों और परिजनों के अनुसार प्रमोद दो महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अक्सर पत्नी और परिवारवालों से झगड़ा करता था। गांव के लोग भी उससे डरते थे। इस कारण परिवार के लोग उसे जंजीर से बांधकर रखते थे। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर पिछले 15 दिनों से उसे जंजीर में नहीं बांधा जाता था। गुरुवार से फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह घर में मारपीट शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राघवेन्द्र नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने प्रमोद को भागते देखा और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सरहदगति गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। मृत बच्ची के दादा सुरेंद्र राम ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं और मजदूरी करते हैं।
हाईवे किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में आरोपी की हुई थी शादी
उन्होंने बताया कि प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। डेढ़ महीने से उसका इलाज से चल रहा है। प्रमोद की शादी 2020 में हुई थी। उसकी दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी तीन साल की है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची की मां बेसुध है। गांव में मातम पसरा है। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। थाना अध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें