फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोदाम में सिलिंडर फटा, पास से गुजर रहे शिक्षक की शटर से टकराकर मौत; अवैध भंडारण का खुला राज

Wed, 10 Sep 2025 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar Accident News Today: सचिन साइकिल से घर से निकला था। जैसे ही खुर्शीद के घर के पास पहुंचा, अचानक सिलिंडर ब्लास्ट हुआ। धमाके से मकान में बने गोदाम का शटर टूटकर सचिन के सिर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल जिले के पासवान टोला में मंगलवार सुबह अवैध तरीके से गैस सिलिंडर का भंडारण और रिफिलिंग करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहम्मद खुर्शीद के मकान में सिलिंडर ब्लास्ट होने से पास से गुजर रहे 30 वर्षीय शिक्षक सचिन कुमार की मौत हो गई। मृतक सचिन कुमार सुपौल जिले का ही रहने वाला था। वह पासवान टोला से सटे गौतम नगर में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

प्रत्यक्षदर्शी राजा मिश्रा के अनुसार सुबह करीब आठ बजे सचिन साइकिल से घर से निकला था। जैसे ही खुर्शीद के घर के पास पहुंचा, अचानक सिलिंडर ब्लास्ट हुआ। धमाके से मकान में बने गोदाम का शटर टूटकर सचिन के सिर से टकरा गया। आनन-फानन में हम लोग उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ले के बुजुर्ग विजय चंद्र झा ने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि लोग घर छोड़कर भागने लगे। यह रिहायशी इलाका है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


पढे़ं: केला विवाद में घर से अगवा कर युवक की हत्या, शव घर के पास फेंका; जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी आलोक कुमार और सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि हादसे में एक राहगीर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर के मालिक के घायल होने की भी सूचना है, जिसका इलाज एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग ऑफिसर को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें