फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बाल सुधार गृह में पुलिसकर्मी से 'बालक' ने कर दी मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Mar 2025 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Police : बाहर तो बाहर, अब बाल सुधार गृह के अंदर भी पुलिसकर्मियों पर हमला हो जाता है। हमला भी कौन कह रहा? इस बार कानून तोड़ने के कारण बाल सुधार गृह आए 'बच्चे' ने पुलिस से झगड़ा मोल ले लिया।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र के बाल सुधार गृह में नाबालिग बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लगभग एक घंटे तक मामले की जांच की।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दो विधि विरुद्ध बालकों को इलाज के लिए भेजा गया था। इलाज के बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। झड़प में शामिल बच्चों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दोषी बच्चों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे बाहर आ रहे, इसकी जांच भी करेगी पुलिस

विज्ञापन

एसडीपीओ ने बताया कि कुछ बच्चों को अंदर से बुलाकर पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की घटना हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, हालांकि पुलिस वीडियो के बारे में कुछ भी टिप्पणी करने से बच रही है। जानकारी के अनुसार, बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चे न केवल बाहर निकल रहे हैं, बल्कि मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय पाए गए हैं। इस मामले पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और प्लेस ऑफ सेफ्टी में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें