Bihar news : अचानक एक गाड़ी बस को पार करती हुई आगे निकली। फिर क्या था, बस चालक ने गाड़ी की गति तेज कर दी। अब बस चालक उस गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने की कोशिश करने लगा। तभी अचानक एक तेज आवाज हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 08 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी से मोतिहारी जा रही राज बस (BR 31 PA-6524) पिपरा खुर्द गांव के पास अनियंत्रित होकर एनएच-27 से करीब 10 फीट नीचे पलट गई। घटना के समय बस में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें lagbhg 7-8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
महिला बच्चा समेत कई लोग घायल
घायल यात्रियों ने बत्याया कि बस मंगलवार की शाम सिलीगुड़ी से मोतिहारी के लिए रवाना हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और एनएच किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इस घटना में कई यात्री घायल हो गये। घायलों में सिवान की सपना कुमारी (19), रिंकू देवी (30), रानी कुमारी (5), छपरा के राहुल साह (20), देवंती देवी (70), मुजफ्फरपुर के लक्ष्मण राय (60), रघुवंश प्रसाद साह (50) और शुभम (45) शामिल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने उनका उपचार किया।
दुर्घटना के बाद मची अफरातफरी, ग्रामीणों ने की मदद
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य में जुट गये। ग्रामीणों ने कई लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।