फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, घर से बाहर निकला था, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Mon, 23 Jun 2025 10:29 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: मधेपुरा में पूर्व मुखिया के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार की शाम में आलमनगर से कुसहा अड्डा चौक पहुंचा था। सवा सात बजे कचहरी टोला होते हुए सोनामुखी की ओर जाते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जमा लोगों की भीड़। फोटो - अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में सोनामुखी बजरंगबली मंदिर के पास अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर पूर्व मुखिया के बेटे नवदेधीश शर्मा उर्फ बिलठी शर्मा (29) की बेरहमी से हत्या कर दी। झाड़ियों में पड़ा उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत भौरकाट टोला निवासी स्व. विशुनदेव शर्मा का पुत्र था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह किराना सामान लेकर आलमनगर से कुसहा अड्डा चौक पहुंचा था। इसके बाद सवा सात बजे के करीब कचहरी टोला होते हुए सोनामुखी की ओर जाते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। उस समय उसके रिक्शा पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सीवान में बांध टूटा, खेतों में पानी घुसने से किसानों के बीच हड़कंप; अब जवाब नहीं दे रहे इंजीनियर

घटनास्थल से 25 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
करीब आठ बजे राहगीरों ने सड़क पर खून बिखरा देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से करीब 25 फीट दूर झाड़ियों में बिलठी का गला कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिलठी अपने पीछे चार बेटियों को छोड़कर चला गया
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मृतक के परिवार में मातम पसरा है। पत्नी खुशबू देवी और मां बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिलठी अपने पीछे चार बेटियों को छोड़कर चला गया। इनमें एक की उम्र मात्र छह माह है। परिजनों के अनुसार वह स्वभाव से सरल और मेहनती युवक था। उसकी निर्मम हत्या ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें