फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बीपीएससी शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, नकाबपोश अपराधियों ने स्कूल से लौटते समय गोलियों से भूना

Sat, 31 May 2025 05:16 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: स्कूल से छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों शिक्षक लालपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने रामटहल दास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शनिवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक बीपीएससी शिक्षक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के करहरा निवासी रामटहल दास (37) के रूप में हुई है। वह शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा हाई स्कूल में हिंदी विषय के शिक्षक थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


पटना में महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप, गले पर जख्म के निशान; पति से पूछताछ कर रही पुलिस

बाइक से घर लौट रहे थे शिक्षक

बताया जा रहा है कि शनिवार को 12.30 बजे वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी रविरंजन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों शिक्षक लालपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने रामटहल दास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी रविरंजन कुमार किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे। मृतक के बड़े भाई बेचन यादव ने बताया कि तीन भाइयों में रामटहल दास सबसे छोटे थे। बचपन से उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदा ठाकुरबाड़ी में रहकर पढ़ाई की थी। उन्होंने करीब एक साल पहले विवाह किया था, जिसे लेकर ठाकुरबाड़ी के महंत कथित रूप से नाराज चल रहे थे।

गोपालगंज में छात्र की गोली मारकर हत्या; कोचिंग गया था, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने ठाकुरबाड़ी के महंथ पर लगाया आरोप
परिजनों ने शक जताया है कि इसी कारण उनकी हत्या की साजिश रची गई हो सकती है और इसमें ठाकुरबाड़ी के महंत की संलिप्तता की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मधेपुरा के एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें