फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, गर्भाशय निकलवाने का लगाया आरोप

Tue, 10 Feb 2026 07:12 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Bihar News: सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी  रंजना नारायण झा ने उनके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 1996 में उनके गर्भाशय को आपराधिक षड्यंत्र के तहत उदित ने दिल्ली के एक अस्पताल में निकलवा दिया।  
विज्ञापन
अधिवक्ता संग महिला थाना पहुंची रंजना नारायण झा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पत्नी रंजना नारायण झा ने मंगलवार को अपने पति के खिलाफ महिला थाना में एक नई शिकायत दर्ज कराई। रंजना ने उदित नारायण, उनके भाई संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के तहत गर्भाशय निकालवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


1984 को हुई थी शादी
महिला थाना में अपने अधिवक्ता करुणाकांत झा के साथ पहुंचकर रंजना ने बताया कि वह सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना अंतर्गत संस्कृत निर्मली वार्ड नंबर 11 निवासी चंद्रकांत झा की 61 वर्षीय पुत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को पार्श्व गायक उदित नारायण झा से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। इसके बाद 1985 में उदित नारायण पार्श्व गायन में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। इस दौरान मीडिया से उन्हें पता चला कि उदित ने दीपा नामक महिला से दूसरी शादी कर ली है। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की, तो उदित ने उन्हें गुमराह किया।

'दिल्ली में निकलवाया गर्भाशय'
रंजना के अनुसार, 1996 में इलाज के नाम पर उदित, उनके भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा उन्हें धोखे से दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले गए, जहां उनके बिना बताए गर्भाशय को निकाल दिया गया। इस दौरान उदित की दूसरी पत्नी दीपा भी वहां मौजूद थी।
विज्ञापन


मुंबई जाने पर उदित ने भगाया
रंजना ने आगे कहा कि वर्ष 2006 में जब वह मुंबई गईं, तो उदित और दीपा ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए घर में प्रवेश करने नहीं दिया। इसके बाद वह अपने मूल ससुराल नेपाल के सप्तरी जिले के भारदह चली गईं, लेकिन वहां भी उन्हें तिरस्कार कर भगा दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उदित के खिलाफ रंजना पहले से ही सुपौल के परिवार न्यायालय में मामला दायर कर चुकी हैं, जिसकी सुनवाई अभी जारी है।

गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर
रंजना ने बताया कि उन्होंने महिला आयोग में भी उदित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में उदित ने समझौता पत्र दाखिल कर स्वीकार किया था कि रंजना उनकी पत्नी हैं और उन्हें साथ रखने के लिए तैयार थे। लेकिन, अब तक उन्हें वह सम्मान और सहायता नहीं मिली। पति की मदद न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी और बीमार रहने की वजह से गुमनामी की जिंदगी गुजार रही हैं।

ये भी पढ़ें: पटना सिटी के बजरंगपुरी में भीषण आग, कबाड़ दुकान और उत्सव हॉल जलकर खाक, लाखों का नुकसान
विज्ञापन


पुलिस करेगी मामले की जांच
इस पूरे मामले पर महिला थानाध्यक्ष अंजू तिवारी ने कहा कि रंजना द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत लगभग 30 साल पुरानी है। इसलिए पुलिस पहले पुराने मामले की जांच करेगी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें