फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विषहरा मंदिर में महिला दारोगा की चेन खींचने की कोशिश, महिला चोर गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2024 03:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: पीड़ित दारोगा ने शुक्रवार को वह विषहरा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए वह दूध का पैकेट फाड़ रही थी। इसी बीच पीछे से एक महिला ने उनकी गर्दन पर अपना हाथ रख दिया और चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी ओपी अंतर्गत दिवारी स्थित विषहरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं महिषी थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुजाता रानी के गले से एक महिला ने सोने की चेन खींचने की कोशिश की। आरोपी महिला को दारोगा की सूझबूझ से पकड़ कर सोनबरसा कचहरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम अंजलि और घर मानसी में बताया। हालांकि पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि पुलिस को आशंका है कि वह अपना नाम और पता गलत बता रही है।

विज्ञापन



पीड़ित दारोगा ने बताया कि वह अक्सर दिवारी स्थित विषहरा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाती हैं। शुक्रवार को भी वह गईं थी। मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना के लिए वह दूध का पैकेट फाड़ रही थी। इसी बीच पीछे से एक महिला ने उनकी गर्दन पर अपना हाथ रख दिया और चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुजारी को दी। तब पुजारी ने बताया कि दो दिन पहले भी चेन खींची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दारोगा ने बताया कि उसके बाद वह अनजान बनकर आरोपी महिला के पीछे-पीछे घूमने लगी और जैसे ही महिला मंदिर से बाहर निकली तो उसे पकड़ कर आज की और दो दिन पहले की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसी की तस्वीर सामने आई। उसके बाद मामले की जानकारी सोनबरसा कचहरी और सदर थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद सोनबरसा कचहरी पुलिस आरोपी महिला को अपने साथ ले गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें