फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अग्निशमन टीम ने खेत में छिपकर बचाई जान, इस वजह से भड़के थे ग्रामीण

Mon, 17 Mar 2025 08:00 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Mob attack : आग में अचानक लग गई। देखते ही देखते यह आग चारों तरफ फ़ैल गई और 6 परिवारों के 7 घर जलकर राख हो गये। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। फिर मक्का के खेत में भागकर उनलोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
आग बुझाती दमकल विभाग की टीम व सहयोग में जुटे ग्रामीण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड 20 बिरवान टोला में सोमवार की दोपहर बिजली की शॉट सर्किट भीषण आग लग गई। इस घटना में 06 परिवार के सात घर जलकर राख हो गए। घटना में 10 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान है। अगलगी की सूचना पर जुटे ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों में गिरानंद यादव, कलानंद यादव, रामानंद यादव, लडडू यादव, बीचो यादव एवं बीरेन्द्र यादव शामिल हैं। पीड़ित गृहस्वामी रामानंद यादव ने बताया कि आग बिजली की शॉट सर्किट से लगी। अगलगी की घटना में घर में रखे 30 हजार रुपए नगद, कपड़ा, बर्तन, जेवरात, अनाज, कागजात, पासबुक, आधार कार्ड अन्य सामान जल गए। वही सभी पीड़ित परिवारों का अनाज, बर्तन, कपड़ा, जेवरात, कागजात आदि सामान जल गया।
विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें - Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को किया तलब, बजट सत्र में हंगामा के बाद पहुंचे सदन

सूचना के एक घंटे बाद पहुंची टीम 
 अगलगी की सूचना पर पहुंची दमकल टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां तक कि जान बचाने के लिए दमकल कर्मी मक्का के खेत में छिप गए। हालांकि बाद में स्थानीय प्रबुद्धजनों और सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझा कर हंगामा शांत कराया। बताया गया कि अगलगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल दमकल विभाग के त्रिवेणीगंज टीम को दी गई। लेकिन सूचना के करीब एक घंटे के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। देर से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। इस बीच कुछ देर चलने के बाद दमकल वाहन का पंप खराब हो गया। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और दमकल कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरु हो गई। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख दमकल कर्मी पास के मक्का खेत में छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाटर पंप में आई खराबी के कारण बंद हो गया पानी सप्लाई
दमकल चालक पवन कुमार ने बताया कि वाटर पंप में खराबी आने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो रही थी। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दमकल कर्मी सूरज कुमार एवं दीपक कुमार के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद हमलोगों ने मक्का खेत में छिपकर जान बचाई। बताया कि इसके बाद 112 पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। जिसके बाद जदिया पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। वही मधेपुरा जिले के मुरलीगंज से दो मिनी दमकल घटनास्थल पर बुलाई गई, जो आग बुझाने में जुट गई। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इधर, त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि छह परिवार के सात घर जला है। पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक सीट एवं प्रत्येक पीड़ित परिवार को 9800 रुपये का चेक दिया जाएगा।

आग बुझाती दमकल विभाग की टीम व सहयोग में जुटे ग्रामीण।

 

आग बुझाती दमकल विभाग की टीम व सहयोग में जुटे ग्रामीण।

 

आग बुझाती दमकल विभाग की टीम व सहयोग में जुटे ग्रामीण।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें