फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हार्ट अटैक से सेना के जवान दीपक की मौत, आठ वर्षीय मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 27 Sep 2025 06:11 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar: दीपक 2 सितंबर को अपने गांव से ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए राजस्थान गया था। 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने फोन पर परिजनों को सीने में दर्द की जानकारी दी थी। आधे घंटे बाद ही हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन
सलामी देते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के एक सेना के जवान का राजस्थान में हार्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया। 25 सितंबर की रात ड्यूटी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। साथी सैनिकों ने आनन-फानन में उन्हें गंगानगर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान चौसा प्रखंड के घोषई वार्ड तीन निवासी अर्जुन दास के बेटे दीपक कुमार (33) के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


2 सितंबर ड्यूटी पर गया था दीपक 
दीपक 2 सितंबर को अपने गांव से ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए राजस्थान गया था। 25 सितंबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने फोन पर परिजनों को सीने में दर्द की जानकारी दी थी। आधे घंटे बाद ही हार्ट अटैक आ गया। वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुए दीपक वर्तमान में नायक पद पर कार्यरत थे। वे अपने पीछे पत्नी नीलू कुमारी और दो पुत्र शिवम व सत्यम को छोड़ गए। शनिवार को गांव पहुंचने पर दिवंगत जवान को सेना के जवानों व अधिकारियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पढ़ें: सुई से जहर देकर युवती की हत्या; दो बार घर से भाग चुकी थी; गर्भवती थी अविवाहित
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों ने कंधा देकर दीपक को पहुंचाया श्मशान घाट 
इस मौके पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मानंद यादव, हवलदार एसके सिंह सहित गोरखा रेजीमेंट कटिहार से पहुंचे जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चौसा थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार, चेयरमैन सुनील यादव, मुखिया पप्पू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। दाह संस्कार स्थल पर सेना के जवानों ने मृतक की पत्नी नीलू कुमारी को तिरंगा सौंपा। अंतिम संस्कार गांव स्थित खेत में किया गया, जहां बड़े पुत्र शिवम ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोग नम आंखों से अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के साथी जवानों ने दीपक को कंधा देकर घर से श्मशान तक पहुंचाया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। मौके पर सेना के अधिकारी संजय पाल ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें